सिर घुमाने पर चक्कर क्यों आते हैं? जानें इसके कारण और बचाव ( Code 0007 )

सिर घुमाते ही चक्कर क्यों आता है?


सिर घुमाते ही चक्कर क्यों आता है


चक्कर आने की पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। शारीरिक कमजोरी या बीमारी की वजह से भी लोगों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। लेकिन सिर घुमाते ही या गर्दन मोड़ते ही चक्कर आना सामान्य नहीं होता है। यह समस्या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी) के कारण होती है। इस समस्या को वर्टिगो का सबसे सामान्य कारण भी माना जाता है। मायो क्लिनिक पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस समस्या में आपको एक सनसनी महसूस होती है या ऐसा लगता है कि आपके सिर के अंदर का हिस्सा घूम रहा है। यह परेशानी लोगों को बिस्तर पर सोते समय भी हो सकती है। लंबे समय तक इस परेशानी का शिकार होने पर मरीज की स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है।


सिर घुमाते ही चक्कर आना या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-


  • सिर में गंभीर चोट लगने के कारण
  • बढ़ती उम्र के कारण
  • कान में गड़बड़ी के कारण
  • सिर की स्थिति में बदलाव


बीपीपीवी के लक्षण


सिर घुमाते ही चक्कर आने की समस्या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो के कारण होती है। इस समस्या के लक्षण ये हो सकते हैं-


  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • सिर के भीतर कुछ घूमने का अहसास
  • उल्टी और मतली


सिर घुमाते ही चक्कर आने का इलाज और बचाव


कुछ लोगों में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। जिनमें इसके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं उन्हें डॉक्टर जांच के बाद एंटीवर्टिगो दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास करने और हेल्दी डाइट लेने से आप इस गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।

Full Project

Post a Comment

Previous Post Next Post