हम सभी अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए, स्किन को चमकदार, दाग धब्बों से फ्री बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। इसमें फेशियल भी शामिल है। अधिकतर महिलाएं और पुरुष चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फेशियल करवाते हैं। दरअसल, फेशियल के जरिए स्किन को पहले अच्छी तरह से क्लीन किया जाता है। इसके बाद स्किन से डेड स्किन सेल्स को रिमूव किया जाता है। स्किन की मसाज की जाती है और स्किन को मॉइश्चराइज किया जाता है। फेशियल से स्किन रिलैक्स होती है, स्किन स्ट्रेस दूर होता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है। फेशियल करवाने के 3 से 5 दिनों बात ग्लो नजर आता है, लेकिन अगर सही तरीके से केयर नहीं की जाती है, तो ये ग्लो जल्दी गायब हो जाता है। वहीं, अगर स्किन की केयर सही तरीके से की जाती है तो स्किन का ग्लो लंबे समय तक बरकरार बना रहता है। तो चलिए, जानते हैं फेशियल के बाद ग्लो कैसे लाएं? या फिर फेशियल के बाद स्किन को ग्लोइंग कैसे बना रहने दें?
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं - फेशियल के बाद आपकी स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए आपको अपनी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करना बहुत जरूरी होता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी पीना चाहिए। फेशियल के बाद आपके स्किन पर ग्लो बना रहें, इसके लिए आप रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
2. धूप में जाने से बचें - फेशियल के बाद आपको अपनी स्किन को धूप से पूरी तरह से बचाना चाहिए। क्योंकि फेशियल के बाद अगर स्किन धूप के संपर्क आएगी, तो जल सकती है। इससे आपको खुजली, जलन और इरिटेशन महसूस हो सकती है। फेशियल के बाद आपको कम से कम 5 से 7 दिनों तक धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए। अगर आपको किसी कारणवश धूप में निकलना पड़ रहा है, तो सनस्क्रीन का यूज करें। इससे फेशियल के बाद आपकी स्किन में ग्लो बना रहेगा।
3. गर्म पानी से न नहाएं - फेशियल के बाद आपको गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। साथ ही चेहरे पर भी गर्म पानी न लगने दें। यहां तक कि सर्दियों में भी आपको गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। फेशियल के बाद आपको नॉर्मल पानी से ही चेहरा धोना चाहिए। इससे आपकी स्किन का पीएच लेवल बैलेंस में रहेगा, स्किन रूखी होने से बचेगी। साथ ही आपको स्टीम लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे चेहरे का ग्लो गायब हो सकता है।
4. वैक्स न करवाएं - फेशियल के बाद वैक्स करवाने से भी बचना चाहिए। अगर आप फेशियल के बाद वैक्स करवाते हैं, तो इससे आपकी स्किन इरिटेट हो सकती है। साथ ही आपकी स्किन का ग्लो भी छीन सकता है। इसलिए आपको फेशियल के बाद कभी भी वैक्स नहीं करवाना चाहिए। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनी रहेगी।
5. हाइजीन का खास ख्याल रखे - फेशियल के बाद हाइजीन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप अपने चेहरे की सफाई तो करें ही, इसके साथ ही अपने निजी समानों को भी साफ रखें। अपने तौलिया, बेडशीट, तकिया आदि को बदलें। दरअसल, फेशियल के बाद कोई भी बैक्टीरिया पोर्स में जा सकते हैं, इससे ब्रेकआउट हो सकता है।
6. चेहरे को बार-बार न छुएं - कई लोगों की चेहरे को छूने की आदत होती है। इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है, स्किन पर दाग-धब्बे और मुहांसे हो सकते हैं। खासकर, फेशियल के बाद आपको चेहरे को छूने से बचना चाहिए। अगर आप क्रीम या मॉइश्चराइजर भी लगा रहे हैं, तो अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके साथ ही फेशियल के बाद स्किन का ग्लो लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए एक्टिव इंग्रीडिएंट्स से भी दूर रहना जरूरी होता है।
फेशियल के कितने दिन बाद ग्लो आता है?
फेशियल के तुरंत बाद चेहरा ग्लो नहीं देता है। फेशियल के 3 से 5 दिनों बाद चेहरे पर ग्लो नजर आने लगता है। ऐसे में फेशियल के बाद चेहरे के ग्लो को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपको ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।